होम/अभियान/बेसहारा परिवार सहायता
🏠
सामाजिक कल्याण

बेसहारा परिवार सहायता

विधवा, अनाथ, दिव्यांग और बेसहारा परिवारों को राशन, कपड़े, दवाइयाँ और आवश्यक जरूरत की चीजें उपलब्ध कराना। यह अभियान समाज के उन परिवारों की मदद करता है जिनका कोई सहारा नहीं है और जो अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताएं पूरी करने में असमर्थ हैं।

500+लाभार्थी
8+जिले
सक्रिय अभियान
इस अभियान के लिए दान करें

🎯 हमारे लक्ष्य

  • 1बेसहारा परिवारों को नियमित सहायता
  • 2विधवा महिलाओं की मदद
  • 3अनाथ बच्चों की देखभाल
  • 4दिव्यांगों को सहायता उपकरण
  • 5राशन एवं खाद्य सामग्री वितरण

📋 गतिविधियाँ

मासिक राशन किट वितरण
कपड़े और जूते वितरण
दवाइयाँ और स्वास्थ्य सामग्री
बच्चों को शिक्षा सहायता
त्योहारों पर विशेष सहायता

🌟 हमारा प्रभाव

अब तक 500 से अधिक परिवारों को नियमित सहायता प्रदान की जा रही है। महामारी के दौरान 1000 से अधिक परिवारों को राशन किट दी गई।

📖 इस अभियान के बारे में

समाज में ऐसे अनेक परिवार हैं जो विधवा महिलाओं, अनाथ बच्चों, दिव्यांगों और वृद्धों से मिलकर बने हैं — जिनके पास आय का कोई नियमित स्रोत नहीं है। ऐसे परिवार अक्सर समाज की मुख्यधारा से कट जाते हैं और उनकी पीड़ा किसी को नहीं दिखती।

गरीमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का बेसहारा परिवार सहायता अभियान ऐसे परिवारों को नियमित सहायता प्रदान करता है। हर माह राशन किट वितरण, मौसमी कपड़े और जरूरत पड़ने पर दवाइयाँ देकर हम यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

त्योहारों के समय हम विशेष राहत शिविर लगाते हैं ताकि ये परिवार भी खुशियाँ मना सकें। बच्चों को शिक्षा सहायता देकर उनके भविष्य को संवारने में भी हम मदद करते हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके अधिकार दिलाना भी हमारी प्राथमिकता है।

आपका एक बार का दान किसी परिवार को एक महीने तक भोजन दे सकता है। इस अभियान से जुड़कर आप 'बेसहारा को सहारा' देने वाले बन सकते हैं और किसी जरूरतमंद की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

इस अभियान को शेयर करें

अपने परिवार और दोस्तों को इस अभियान के बारे में बताएं।

WhatsApp पर शेयर करें

इस अभियान को सहयोग करें

आपका दान इस अभियान को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

दान करें
🔒 80G प्रमाण पत्र उपलब्ध

🖼 अभियान गैलरी

📢 अभियान अपडेट