🎯 हमारे लक्ष्य
- 1स्कूल छोड़ने की दर कम करना
- 2छात्रवृत्ति और शिक्षा सहायता
- 3किताब और यूनिफॉर्म वितरण
- 4माता-पिता में जागरूकता
- 5बेटियों को उच्च शिक्षा तक पहुँचाना
📋 गतिविधियाँ
🌟 हमारा प्रभाव
300 से अधिक बेटियों को छात्रवृत्ति और शिक्षा सहायता दी जा चुकी है। कई बेटियाँ आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
📖 इस अभियान के बारे में
शिक्षा हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है, लेकिन राजस्थान के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी बेटियाँ शिक्षा से वंचित हैं। आर्थिक तंगी, पारंपरिक सोच, दूर स्कूल और समुचित सुविधाओं का अभाव — ये कारण कई परिवारों को अपनी बेटियों को स्कूल न भेजने पर मजबूर करते हैं।
गरीमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का बेटी शिक्षा अभियान इस असमानता को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को वार्षिक छात्रवृत्ति, किताबें, यूनिफॉर्म, बैग और स्कूल फीस सहायता प्रदान करते हैं। माता-पिता को जागरूक करने के लिए नियमित बैठकें भी आयोजित की जाती हैं।
हमारा विश्वास है कि एक पढ़ी-लिखी बेटी पूरे परिवार को बदल देती है। पढ़ी-लिखी माँ, स्वस्थ परिवार — यह सिद्धांत हमारे अभियान का आधार है। जो बेटियाँ आज कक्षा 8 तक पढ़ रही हैं, कल वे डॉक्टर, शिक्षक और उद्यमी बनकर समाज को वापस देंगी।
हम विशेष रूप से मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देते हैं। कई बेटियाँ आज नर्सिंग, टीचर ट्रेनिंग और कंप्यूटर कोर्स में दाखिला ले चुकी हैं।
इस अभियान को शेयर करें
अपने परिवार और दोस्तों को इस अभियान के बारे में बताएं।
इस अभियान को सहयोग करें
आपका दान इस अभियान को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
❤ दान करें